केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा अम्बेडकरवादी करार दिया है।
उन्होंने कहा कि एससी—एसटी अधिनियम के कड़े प्रावधानों को बहाल रखकर पीएम मोदी ने खुद को डॉ बीआर अम्बेडकर के सबसे बड़े अनुयायी के रूप में साबित कर दिया है।
लोजपा और दलित सेना द्वारा रविवार को आयोजित दलित, आदिवासी, पिछडा, अतिपिछडा सम्मेलन को संबोधित करते हुए पासवान ने यह बात कही। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी होने का आरोप भी लगाया।