फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Presidential Election: 'राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहिए', मुर्मू पर तेजस्वी का तंज तो भाजपा ने राबड़ी का दिया उदाहरण

Sun, 17 Jul 2022 09:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने कहा, हम लोग राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। हमें राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा, छोटा मुंह, बड़ी बात बोलनी नहीं चाहिए, लेकिन द्रौपदी मुर्मू जी को किसी ने बोलते हुए नहीं सुना है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter@ Tejashwi Office
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कल मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर चुकी हैं। मतदान को लेकर भी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, हमें राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा, हम लोग राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। हमें राष्ट्रपति भवन में कोई मूर्ति नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा, छोटा मुंह, बड़ी बात बोलनी नहीं चाहिए, लेकिन द्रौपदी मुर्मू जी को किसी ने बोलते हुए नहीं सुना है। हमें नहीं लगता उनकी आवाज को किसी ने सुना है। तेजस्वी ने कहा है, जब से वह उम्मीदवार बनी हैं तब से उन्होंने एक भी प्रेसवार्ता तक नहीं की है। जब कि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हम सभी ने सुना है। 

उपराष्ट्रपति के भी होने हैं चुनाव 
राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव होना है। एनडीए ने इस चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा शनिवार को की गई। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना पांच जुलाई को जारी हो चुकी है। उम्मीदवार इसके लिए 19 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव के लिए आयोग ने छह अगस्त की तारीख तय की है। देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन


मुर्मू पर तेजस्वी के बयान को लेकर भाजपा का पलटवार
इस बीच राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर रविवार को भाजपा ने निशाना साधा। तेजस्वी ने राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपमानजनक बयान दिया थ। दरअसल, बिहार में विपक्ष के नेता से राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने और मुर्मू को समर्थन नहीं देने के बारे में पूछा गया था। इस पर उनका कहना था कि हम राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहते। किसी ने कभी उन्हें कुछ बोलते सुना है? उन्होंने अपने नाम की घोषणा होने के बाद एक भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया है? हम सभी ने कम से कम यशवंत सिन्हा के बारे में सुना है और जानते हैं कि उनका क्या रुख है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का उदाहरण दिया। पार्टी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने परिवार में ही देखा है कि किस तरह एक अशिक्षित गृहिणी को पार्टी में अनेक अनुभवी नेताओं की अनदेखी कर सर्वोच्च पद पर बैठा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें