फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत; परिजनों के हंगामे के बाद हिरासत में लिया गया अस्पताल का संचालक

Mon, 14 Aug 2023 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी के सिकरहना स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगा स्वास्थ्य केंद्र में खूब हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और अस्पताल के संचालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के सिकरहना स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। साथ ही पुलिस त्वरित कार्रवाई कर अस्पताल के संचालक डा. आरके प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यह मामला ढाका बाजार के आजाद चौक स्थित सिकरहना स्वास्थ्य केंद्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ढाका थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी निकहत परवीन (20) को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसके परिजनों ने बीती रात उसे सिकरहना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां के चिकित्सक डॉ. आरके प्रसाद की पत्नी डॉ. दीपशिखा ने उस मरीज का इलाज शुरु किया। कुछ देर इलाज के बाद डॉ. दीपशिखा ने गर्भवती निकहत परवीन को रेफर कर दिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। परिजन मृतका का शव हॉस्पिटल के बाहर रख कर हंगामा करने लगे। हंगामा की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया और शव को थाना ले चलने की बात कही। इसी बीच पुलिस ने सिकरहना स्वास्थ्य केंद्र के संचालक डॉ. आरके प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि क्लीनिक के संचालक डॉ. आरके प्रसाद की पत्नी डॉ. कुमारी दीपशिखा अभी पढ़ाई कर रही है। वह भी बीएएमएस की द्वितीय वर्ष की छात्र है। जबकि पर्चे पर एमबीबीएस लिखा है। डा. कुमारी दीपशिखा के गलत इलाज के कारण मरीज की मौत हुई है।

ढाका थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम को क्लीनिक पर भेज कर परिजनों को शांत कराया गया। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, क्लीनिक के संचालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें