फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर प्रशांत किशोर ने पुराने साथी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Sun, 14 Jun 2020 08:39 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पटना में प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बिहार में विपक्ष को अपनी आवाज देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कथित रूप से कोविड-19 के प्रकोप के बाद लगभग तीन महीने तक आधिकारिक निवास से बाहर नहीं निकलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


किशोर, जो दो साल पहले संगठन में शामिल होने के हफ्तों बाद नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जनता दल (यूनाइटेड) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत हुए थे, लेकिन इस साल के शुरू में अनुशासनात्मक आधार पर निष्कासित कर दिए गए थे। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए सत्तारूढ़ एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में जब स्थिति गंभीर है, ऐसे समय में विधानसभा चुनावों की तैयारी करना सही नहीं है।

किशोर ने एक ट्वीट में कहा, 'तीन महीनों से कोरोना के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने यह भी कहा, 'देश में सबसे कम टेस्टिंग, 7-9% पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें