फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हिमाचल CM के बयान को लेकर बोले प्रशांत किशोर- ...तो UP-MP में भी हमें मारा जाएगा, कहेंगे बिहारी भगाओ

Fri, 18 Aug 2023 01:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar  News: हिमाचल प्रदेश के CM द्वारा शिमला की तबाही का 'बिहारियों' को जिम्मेदार ठहराने के बयान पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पांच बरस के बाद लिखकर रखिए अगर बिहार की दशा नहीं सुधरी तो UP और MP में भी हमें मारा जाएगा, कहेंगे बिहारी भगाओ।
विज्ञापन
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। उसमें यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हिमाचल में हो रहे भूस्खलन के लिए बिहारी आर्किटेक्ट्स को जिम्मेदार ठहराया है। अब इसे लेकर बिहार में जन सुराज पदयात्रा शुरू करने वाले और जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, जाग जाइए। नहीं तो बिहारी कहकर दूसरे राज्यों के लोग जब गाली देते हैं, तो सुनने के लिए तैयार रहिए।

विज्ञापन


समस्तीपुर में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि वह दिन दूर नहीं कि अगर बिहार की दशा नहीं सुधरी तो पांच बरस उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी हमें मारा जाएगा और कहेंगे कि बिहारियों को भगाओ। इसलिए बिहार में सबसे जरूरी है कि पलायन को रोका जाए, क्योंकि जहां जाइए पूरे देश में जिसको भी 100 मजदूरों की जरूरत होती है, उसको कहा जाता है कि जाओ बिहार से मजदूर पकड़कर ले आओ।

उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार ने 32 सालों में बिहार को मजदूर बनाने की फैक्ट्री बना दी है। हम लोगों का आत्मसम्मान ही मर गया है। बच्चा पैदा कीजिए और उसको फिर पेट काटकर बड़ा कीजिए। फिर ट्रेन-बस में जानवरों की तरह ठूंसकर भेज दीजिए मजदूरी करने के लिए। पेट काटकर मजदूरी करेगा और इसी में जीवन बीत जाएगा।
विज्ञापन


‘जाति-धर्म के लिए नहीं, अपने बच्चों के रोजगार के लिए वोट करिए’
समस्तीपुर शहर में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जाति और धर्म के लिए वोट मत करिए। अपने बच्चों के रोजगार के लिए वोट करिए। जन सुराज में हमने ये घोषणा की है कि हमारा पहला संकल्प है कि बिहार से जितने लोग बाहर गए हैं, सबको साल भर के अंदर यहां रोजगार दिया जाएगा। लोग आकर हमसे पूछते हैं कि कैसे होगा? प्रशांत ने कहा कि आपको इतनी भी समझ नहीं है कि लोग गुजरात, केरल और तमिलनाडु से आकर यहां बिहार में मजदूरी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात, केरल, तमिलनाडु सहित दूसरे राज्यों में भी गरीबी है। लेकिन वहां के लोगों ने ये व्यवस्था कर ली है कि उन्हें पंद्रह हजार रुपये की नौकरी के लिए अपना घर-परिवार और राज्य छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ता है। अगर ये व्यवस्था गुजरात, केरल, तमिलनाडु सहित दूसरे राज्यों में बन सकती है, तो यहां क्यों नहीं बन सकती है? बिहार में भी ये बिल्कुल किया जा सकता है कि हर पंचायत में अगर 500 से 700 लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था कर दें, तो जो लोग बाहर हैं, वे वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें