फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मतदाताओं को डराया, नेताओं को रोका', SSP पर गंभीर आरोप लगाकर प्रशांत किशोर पहुंचे निर्वाचन आयोग

Sat, 01 Aug 2026 05:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पटना एसएसपी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मतदाताओं को डराने, राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लेने और एक राजनीतिक दल के पक्ष में पुलिस के काम करने का आरोप लगाते हुए लिखित साक्ष्यों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के संस्थापक और पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पहुंच कर दावा किया कि पिछले तीन दिनों के दौरान पुलिस ने मतदाताओं को डराने, राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लेने और एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में काम करने का प्रयास किया। इस मामले में उन्होंने लिखित साक्ष्यों के साथ निर्वाचन पदाधिकारी को औपचारिक शिकायत सौंपी है।

पटना SSP के खिलाफ दर्ज कराई औपचारिक शिकायत

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने पटना एसएसपी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ लिखित साक्ष्य भी सौंपे गए हैं, जिनमें पिछले तीन दिनों के दौरान चुनाव के समय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस ने मतदाताओं को डराने-धमकाने, राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लेने और एक खास राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से कार्रवाई की।

निर्वाचन पदाधिकारी ने जांच का दिया भरोसा

प्रशांत किशोर ने बताया कि निर्वाचन पदाधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उनके अनुसार, निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए जा रहे हैं और रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग और अदालत का करेंगे रुख

जन सुराज के संस्थापक ने कहा कि यदि राज्य स्तर पर उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वे इस मामले को लेकर नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अदालत का भी रुख किया जाएगा।

'लोकतंत्र को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती'

प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पटना एसएसपी या कोई अन्य पुलिस अधिकारी बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई अधिकारी अपने स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को किसी राजनीतिक दल के हित में मोड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की निष्पक्षता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया को किसी भी तरह प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें