फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पिंटू सिंह के घर नहीं पहुंचा कोई नेता, अब प्रशांत किशोर ने मांगी माफी

Mon, 04 Mar 2019 03:43 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की कुपवाड़ा मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान पिंटू सिंह बिहार के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार में बिहार सरकार और एनडीए का कोई नेता शामिल नहीं हुआ था, जिसपर पिंटू सिंह के पिता ने नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन


पिंटू सिंह के पिता चक्रधर सिंह के बयान के बाद अब जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने उनके परिवार से माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "हम उन सभी लोगों की ओर से माफी मांगते हैं जिन्हें दुख की इस घड़ी में आपके साथ होना चाहिए था।"





बेगूसराय के रहने वाले पिंटू सिंह एक मार्च को आतंकियों से मुठभेड़ में शामिल हो गए थे। जब उनका पार्थिव शरीर पटना हवाईअड्डे पर पहुंचा को वहां ना तो बिहार का कोई नेता मौजूद था और ना ही एनडीए का। पिंटू सिंह के पिता ने इसपर कहा था, "मंत्रियों को बस सत्ता में बने रहने की चिंता है। यह दर्शाता है कि उन्हें सैनिकों की कितनी चिंता है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा था, "एनडीए के नेता संकल्प रैली को लेकर ज्यादा चिंतित थे। उन्होंने एक बहादुर सैनिक को श्रद्धांजलि देने की उपेक्षा की है जो देश के लिए शहीद हो गया।" प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए शहीद के पिता का वीडियो भी शेयर किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें