फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जैसे पटना में उतर आया है सारा पंजाब

Wed, 28 Dec 2016 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
विज्ञापन
350वां गुरू गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव - फोटो : social media
विज्ञापन
 350वें गुरुपर्व में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था घने कोहरे और बढ़ी ठंड के बीच एक-एक कर पटना पहुंच रहा है। अब तक सात हजार से अधिक निहंगों का जत्था पटना पहुंच चुका है। जत्थे के आगमन के साथ ही प्रकाशोत्सव का उत्साह भी धीरे-धीरे पूरे शहर में छाने लगा है। सभी गुरु के दरबार में आकर अपने को धन्य मान रहे हैं। लोग यहां की तैयारियों से संतुष्ट  हैं। लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे सारा पंजाब पटना में उतर आया है।
विज्ञापन


2 जनवरी को होने वाले प्रकाशोत्सव को लेकर जहां पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर में कतारबद्ध लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं, पटना के गांधी मैदान में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। टेंट सिटी में ठहरी पंजाब से आई हरजीत कौर कहती है कि ऐसा स्वागत तो मेरे यहां बारातियों की भी नहीं होती। सबसे ज्यादा बच्चे उत्साहित हैं। सुखप्रीत पहली बार पटना आया है। कहता है उसे पटना आकर बहुत अच्छा लग रहा है। बलवंत और गुरुचरण कहते हैं बहुत बढ़िया प्रबंध है। हमें तो उम्मीद ही नहीं थी कि इस तरह की व्यवस्था की जाएगी।

मंगलवार को सबसे पहले पंजाब के मोगा से 14 लोगों का परिवार पटना पहुंचा। सभी गांधी मैदान में बनाई गई टेंट सिटी में ठहरे हैं। पटना आने वाले कुछ ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से 1300 किलोमीटर का सफर पैदल चल कर पूरा किया है। 20 लोगों के जत्थे ने पिछले 25 नवंबर को नांदेड़ से पैदल यात्रा शुरू की थी, जो 31 दिनों का सफर पूरा कर पटना साहिब गुरु महाराज के दरबार में पहुंचा है। ऐसे 35 से 45 परिवार पटना के गांधी मैदान में आ चुके हैं। धीरे-धीरे और परिवार पटना पहुंच रहे हैं। ये पंजाब के अलग-अलग इलाकों से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूरे राजधानी को सजाया और संवारा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इसकी कमान संभाल रहे हैं। मंगलवार को भी तैयारियों का जायजा लेने वह बाल लीला गुरुद्वारा पहुंचे। इसके बाद सीएम तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा और कंगनघाट गए।

इधर, पर्व को लेकर पटना साहिब को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि गांधी मैदान में पुलिस बल के एक हजार जवान लगाए गए हैं। कहा कि जो भी संदिग्ध व्यक्ति मिलेगा, उससे पूछताछ की जाएगी। जोनल आईजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने बताया कि जोन के भागलपुर, बांका, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा जिले से बीस प्रतिशत पुलिसकर्मी व अफसरों के अलावा बीएमपी के दो कंपनी महिला व पुरुष रिजर्व बल को भी पटना भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें