फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का फाइनल शेड्यूल आया: जानिए, कहां किस दिन रहेंगे मुख्यमंत्री

Sun, 02 Feb 2025 06:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। फाइनल अपडेट के अनुसार, अब मुख्यमंत्री छह फरवरी को नहीं बल्कि पांच फरवरी को मुंगेर जाएंगे। पहले के प्लान के मुताबिक सीएम आठ फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा जाने वाले थे। अब वह छह फरवरी को इन दोनों जिलों में  रहेंगे। आइए जानते हैं सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा किस दिन किस जिले में पहुंचेगी।
विज्ञापन


प्रगति यात्रा का कार्यक्रम
  • 10 फरवरी: नवादा
  • 11 फरवरी: औरंगाबाद
  • 13 फरवरी: गया
  • 14 फरवरी: जहानाबाद और अरवल
  • 15 फरवरी: बक्सर
  • 16 फरवरी: भोजपुर
  • 18 फरवरी: कैमूर
  • 19 फरवरी: रोहतास
  • 20 फरवरी:  नालंदा
  • 21 फरवरी: पटना
आज बांका में सीएम ने कई योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण में आज बांका जिले को 362 करोड़ 75 लाख 77 हजार रुपये की लागत से कुल 178 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 128 करोड़ 50 लाख 94 हजार रुपये की लागत से 181 योजनाओं का उद्घाटन तथा 234 करोड़ 25 लाख 83 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें