सजा के बाद लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि, 'भाजपा के आसान नियम - "हमारी राह पर चलो या हम आपको ठीक कर देंगे", को मानने की बजाए, मैं सामाजिक न्याय, सद्भाव और समानता की लड़ाई में खुशी से मरना पसंद करूंगा।'
कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा है कि, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने हमेशा युद्ध छेड़ा है। जहां तक गठबंधन का सवाल है, यह राजद के साथ है ना कि किसी खास व्यक्ति के साथ है।