फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात अपराधी के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर, मचा सियासी घमासान

Thu, 25 Oct 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को उस वक्त विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गए जब ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान उनके साथ एक आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति की तस्वीर सामने आई।

विज्ञापन

 
राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इस घटना पर ट्वीट कर कहा, ‘तेजस्वी यादव को संविधान यात्रा की जगह राजद के संविधान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसका एक ही व्यक्ति पिछले 17 वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष है। पार्टी में एक ही परिवार के सदस्य महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं और मोहम्मद शहाबुद्दीन जैसा सजायाफ्ता शख्स पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य रहा है।’ 



वहीं जदयू के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक पत्र लिखा और चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जेल से फरार कराने की साजिश रचे जाने की आशंका जताई। 
विज्ञापन


इस बीच, राजद ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि वह जनता के बीच रहने वाले नेता है और कई ऐसे लोगों से मिलते हैं जिन्हें वह नहीं जानते हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव मंगलवार को गोपालगंज में थे जहां ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान कई आपराधिक मामलों में आरोपी सुरेश चौधरी के साथ उनकी तस्वीर सामने आई। बताया जाता है कि इस दौरान सुरेश ने तेजस्वी के साथ एक सेल्फी ली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें