फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में दिखा पुलिस का बर्बर चेहरा, चोरी के आरोप में नाबालिग को सरेआम लाठी से पीटा

Mon, 27 Mar 2023 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज थाना क्षेत्र से पुलिस की ओर से बर्बरतापूर्ण पिटाई करने का एक वीडियो सामने आया है। उसमें एक नाबालिग को लाठी से जमकर पीटा जा रहा है। पिट रहे नाबालिग पर चोरी का आरोप लगा है। वहीं, लोग पुलिस के इस व्यवहार पर हैरानी जता रहे हैं। 
विज्ञापन
आरोपी युवक को सरेआम पीटता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की बर्बरतापूर्ण पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी एक नाबालिग को लाठी से जमकर पीटता दिख रहा है। पिट रहा नाबालिग छोड़ने की गुहार लगाता है। लेकिन, उसकी एक बात नहीं सुनी जा रही। यह मामला जिले के बरुराज थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बरुराज थाना पुलिस को मोबाइल चोरी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाने के सब इंस्पेक्टर संजय राय और पुलिस टीम ने बीच बाजार में ही चोरी के आरोपी को दबोच लिया। फिर वहीं सरेआम उसकी लाठी से पिटाई करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि अगर आमजन इस तरह से किसी की पिटाई करता है तो पुलिस केस कर देती है। अब पुलिस खुद इस तरह की हरकत कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग पर मोबाइल चोरी का आरोप था। चोरी के आरोप पर पुलिस ने बीच बाजार में सरेआम नाबालिग की पिटाई कर दी। हालांकि थाने में किसी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। मारपीट के बाद उक्त सब इंस्पेक्टर आरोपी को अपने साथ थाने ले गए और फिर उसके परिजन को बुलाकर पीआर बांड पर छोड़ दिया। पूछे जाने पर बीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है। अगर ऐसा है तो जांच पड़ताल कर कठोर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें