एसपी ने बताया कि नालंदा पुलिस नव वर्ष की तैयारी कर रही है, हमारे यहां कई टूरिस्ट प्लेस हैं। बिहार शरीफ में हिरण्य पर्वत और सुभाष पार्क के पास नव वर्ष को लेकर अच्छी खासी भीड़ रहती है एवं राजगीर में अभी से ही टूरिस्ट का काफी संख्या में आगमन हो रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक प्लान बना लिया गया है। ताकि राजगीर आने वाले टूरिस्ट को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिहार शरीफ में भी कई रूटों को डायवर्ट किया गया है एवं कई रूटों पर इंट्री बंद की गई है।
सीसीटीवी कैमरे से भी सतत निगरानी
मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग, पैदल गश्ती एवं महिलाओं के सुरक्षा को लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस वालों की पर्याप्त संख्या में प्रतिनुक्ति रहेगी। फ्रेंडली तरीके से पुलिस टूरिस्टों को गाइड करेगी। संबंधित थाना के थाना अध्यक्ष को लगातार भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। नेचर सफारी एवं जू सफारी बंद रहेंगे। इसके अलावे अन्य पर्यटन स्थल खुले रहेंगे। जहां पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सीसीटीवी कैमरे से भी सतत निगरानी रखी जाएगी। पहाड़ से लेकर जमीन तक पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी।
राजगीर में नए साल पर रूट व्यवस्था एवं पार्किंग
1-यह व्यवस्था 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक लागू रहेगी।
2-बिहार शरीफ की ओर से आने वाली चार पहिया वाहन नाहुब मोड़-नया बाईपास गांव होते हुए रेलवे ओवरब्रिज के पास से विरायतन होते हुए स्टेट गेस्ट हाउस में गाड़ी पार्किंग करेंगे।
3-गिरियक रोड से आने वाली चार पहिया वाहन के लिए दो पार्किंग के व्यवस्था की गई है।
4-आयुध फैक्ट्री बाई से नाहूब मोड़ बायपास मार्ग होते हुए स्टेट गेस्ट हाउस में पार्क करेंगे।
5-आयुष फैक्ट्री के पास से कलाली रोड होते हुए पीटीजीएम कॉलेज एवं राजगीर मलमास मेला परिसर में पार्किंग करेंगे।
6-राजगीर आने वाली सभी पर्यटकों की बस मुख्य मार्ग रास्ते स्टेट गेस्ट हाउस एवं मलमास मेला परिसर में पार्क करेंगे।
7-वनगंगा की ओर से आने वाले छोटे वाहन स्वर्ण भंडार के सामने एवं रोपवे में स्थित पार्किंग में पार्क करेंगे।
8-वन गंगा से बिहार शरीफ जाने वाली वाहनों के लिए नारदीगंज के पास से खराट मोड़ होते हुए जाएंगे।
9-बिहार शरीफ से वनगंगा होते हुए नवादा जाने के लिए गिरीयक के रास्ते से जाएंगे।
10-बिहार शरीफ से गया जाने के लिए छबीलापुर एवं सरबहदा होते हुए गया जाएंगे।
11-जबकि बिहार शरीफ में मामू भागना से लेकर हॉस्पिटल मोड तक 31 एवं 1 जनवरी को नो एंट्री रहेगी। ताकि सुभाष पार्क एवं हिरण्य पर्वत पर जाने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।