फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पीएमएस कॉलेज के प्रोफेसर को बदमाशों ने मारी गोली, फरार

Sun, 28 Oct 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों कितने बेखौफ घूम रहे हैं इसके कई उदाहरण लगभग रोजाना देखने को मिलते रहते हैं। रविवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने नालंदा के भागन बिगहा के एलीट होटल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद आस-पास के लोग प्रोफेसर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक प्रोफेसर का नाम अरविंद कुमार है। वह पीएमएस कॉलेज में प्रोफेसर थे। वह नालंदा के जलालपुर मुहल्ले में रहते थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। इसके अलावा उनमें बेखौफ बदमाशों को लेकर आक्रोश भी है।

घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके के फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें