फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत बोले- जो कांग्रेस छोड़कर चले गए हैं उन्हें वापस आ जाना चाहिए

Sat, 27 Oct 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Ashok gehlot - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आधी रात को सीबीआई डायरेक्टर को हटाया है जिसकी साजिश का अब पर्दा उठ गया है। उन्होंने कहा कि इसकी साजिश आधी रात को पीएमओ में रची गई थी। जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह इसलिए किया गया है क्योंकि सीबीआई डायरेक्टर राफेल मामले में जांच करने वाले थे। वह तारिक अनवर के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान बोल रहे थे।   
विज्ञापन


इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं जिनका तोकतंत्र में यकीन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस देश को सिर्फ दो लोग अमित शाह और नरेद्र मोदी चला रहे हैं। इस समय देश के हालात बुहत खराब हैं। देश में लगातार भाजपा कमजोर होती जा रही है। अशोक गहलोत ने तारिक अनवर के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी से चले गए हैं उन्हें वापस कांग्रेस में आ जाना चाहिए। 

इस दौरान तारीक अनवर ने कहा कि देश की परिस्थिति नाजुक दौर से गुजर रही है। इसमें आवश्यक हो गया है कि कांग्रेस की सरकार बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि देश में संप्रदायिक शक्तियां देश को नुकसान पहुंचा रही हैं। उनका हमें मजबूती से सामना करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें