प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मध्य रेलवे के अंदर आने वाले कई स्टेशन को सौगात दिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत योजना के तहत आज पूर्व मध्य रेल (ECR) के दानापुर मंडल के 13, धनबाद के मंडल के 15, सोनपुर मंडल के 10, समस्तीपुर मंडल के 12 एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के 07 सहित कुल 57 स्टेशन का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास का शिलान्यास किया।
हाई लेवल प्लेटफॉर्म, एस्केलेटर समेत कई सुविधाएं मिलेंगी
योजना के तहत स्टेशन के मुख्य भवन को उस स्टेशन के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए भव्य आकर दिया जायेगा तथा यात्रियों हेतु एअरपोर्ट जैसी सुविधा का प्रावधान किया जाना है। इस योजना के तहत स्टेशन पर पैदल उपरगामी पुल, साइनेजेज, सरकुलेटिंग एरिया, हाई मास्ट लाईट, डिजिटल घड़ी, पी पी शेल्टर, स्टेशन भवन, हाई लेवल प्लेटफार्म, प्लेटफार्म सतह, मुख्य/द्वितीय प्रवेश द्वार, लिफ्ट, आईपीआईएस, एस्केलेटर कॉनकोर्स का निर्माण व विकास किया जाना है।