अपने दफ्तर में सहयोगियों के साथ सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल जॉन चार्ल्स रामकलवान।
- फोटो : www.statehouse.gov.sc
रामकलावन के पिता लोहार थे
रामकलावन का जन्म सेशेल्स के प्रमुख द्वीप महे पर हुआ था। उनके पिता लोहार थे, उनकी मां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनकी पत्नी का नाम लिंडा है। रामकलावन के तीन बेटे हैं सैमुअल, कालेब और अमोस। रामकलावन एक पार्टी की सरकार, कानून का शासन और मानवाधिकारों के लिए किए गए उनके कार्यों की वजह से सेशेल्स में काफी लोकप्रिय हैं।