फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर मे इंटर की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर: चारों घायल, दो की हालत नाजुक

Fri, 03 Feb 2023 10:58 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को परीक्षा देने जा रहे बाईक सवार छात्रों एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 4 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना  सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक स्थित काली मंदिर मंदिर के समीप की है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर मे इंटर की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को परीक्षा देने जा रहे बाईक सवार छात्रों एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 4 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना  सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक स्थित काली मंदिर मंदिर के समीप की है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी क माहौल हो गया। वहीं, मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और पिकअप चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सकरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सकरा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। उन घायलों में दो छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छात्र सकरा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर बेझा निवासी इंद्रजीत कुमार, विक्की कुमार, प्रकाश कुमार और मोहम्मद राजा उल्लाह बताए जाते हैं। इधर, पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ कर रही है। छात्र परीक्षा देने के लिए शहर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें