बिहार में पिछले 24 घंटे में लखीसराय, गया, बांका, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा और भोजपुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 21 लोगों की जान चली गई। शनिवार को इसकी जानकारी बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने दी।
दो जुलाई को भी हुई थी 22 लोगों की मौत
बता दें बिहार में आकाशीय बिजली के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। इससे पहले गुरुवार यानी दो जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 22 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता हेतु 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की थी।