फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharsa: शादी समारोह में जॉय फायरिंग करते और हथियार लहराते नजर आए लोग, मामले में कार्रवाई करेगी पुलिस

Sun, 12 Mar 2023 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में जॉय फायरिंग करने और हथियार लहराने का नया मामला सामने आया है। कनरिया ओपी पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
शादी समारोह में जॉय फायरिंग करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा से शादी समारोह में जॉय फायरिंग करने और हथियार लहराने का एक नया मामला सामने आया है। यह मामला जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनरिया ओपी का है। जहां बीते नौ मार्च 2023 को एक शादी समारोह में जॉय फायरिंग की गई थी और हवा में हथियार भी लहराए गए थे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नौ मार्च को कनरिया ओपी के सुखासन गांव में बेचू सरपंच के यहां शादी समारोह था। उसी दौरान जॉय फायरिंग करने और हथियार लहराने की घटना घटी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, जयमाल के समय लोग बंदूकें लहरा-लहरा कर अपने आनंद के लिए फायरिंग कर रहे हैं। उसमें जॉय फायरिंग करने वालों को किसी अनहोनी हो जाने का जरा भी डर नहीं दिख रहा है। हालांकि जॉय फायरिंग पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं।

कनरिया ओपी के थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब संज्ञान में आया है तो वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो में जो लोग जॉय फायरिंग करते दिख रहे हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें