बिहार के नालंदा जिले में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो रैलियों में पत्थर और चप्पल फेंके गए।
हालांकि इन पत्थरों और चप्पलों के निशानों पर कोई नहीं आया। मुख्यमंत्री के गृह जिले में जनता दल (यू) की चुनावी रैली में शिरकत करने आए कुछ लोग अपने इलाके में सड़क और बिजली मुहैया न कराने से नाराज थे।
कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले पर पत्थर फेंके। हालांकि इस सिलसिले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। एक अन्य क्षेत्र खुशरूपुर में प्रदर्शनकारियों ने नीतीश पर चप्पल फेंके।
उन पर चप्पल उस समय फेंके गए जब वह पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ रहे गोपाल प्रसाद सिन्हा की चुनावी रैली में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर पर चढ़ रहे थे।
पुलिस ने इस मामले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने दोनों घटनाओं को विरोधियों की साजिश करार दिया है।