फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: रंगदारी नहीं देने पर हमले का आरोप; ढाबा संचालक के भाई को मारी गोली, जमीन विवाद की भी जांच

Mon, 09 Nov 2026 08:15 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव में फोरलेन के पास स्थित बाबा का ढाबा के संचालक के भाई प्रमोद कुमार को गोली मार दी गई। गोली उनके सीने के पास लगी है। परिजनों ने रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस के अनुसार विवाद की वजह जमीन का मामला हो सकता है।
 
विज्ञापन
युवक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ इलाके में अपराधियों ने ढाबा संचालक के भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हासनचक गांव में फोरलेन के पास स्थित बाबा का ढाबा के नजदीक हुई इस घटना में 32 वर्षीय प्रमोद कुमार को गोली लगी। उन्हें पहले अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर रंगदारी नहीं देने के कारण गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस जमीन विवाद के पहलू से भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ढाबे के पास बिजली का टोका लगाने गए थे प्रमोद
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार मोकीमपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके भाई मिथिलेश कुमार हासनचक गांव में फोरलेन के पास किराए पर जगह लेकर बाबा का ढाबा चलाते हैं। मिथिलेश के मुताबिक, उनके गांव के ही एक युवक ने उनसे रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर युवक ने उनके भाई पर हमला कर दिया। बताया गया कि प्रमोद ढाबे के पास बिजली का टोका लगाने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। गोली प्रमोद के सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद पटना किया गया रेफर
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल प्रमोद को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मोकीमपुर के युवक पर गोली मारने का आरोप
घायल के भाई मिथिलेश कुमार ने गोली मारने का आरोप मोकीमपुर गांव के रहने वाले अमन कुमार, पिता अनिल यादव, पर लगाया है। परिजनों का दावा है कि रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले भी गांव के एक व्यक्ति को गोली मारने का आरोप लगा था। हालांकि, इस पुराने मामले और आरोपी की भूमिका की पुलिस से पुष्टि होना बाकी है।

जमीन विवाद के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ-1 रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। बाढ़ थाना अध्यक्ष पूर्णेंदु कुमार ने बताया कि विवाद जमीन से जुड़ा हुआ है और एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें