फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: मुजफ्फरपुर के माता लक्ष्मी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

Mon, 09 Nov 2026 06:31 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के माता लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दिवाली की संध्या पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। विशेष पूजन और महाआरती हुई। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। महिला-पुरुषों की अलग कतारें बनाई गईं और भक्तों में लड्डू प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन
लक्ष्मी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर्व की संध्या पर मुजफ्फरपुर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम मंदिर में विशेष पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

दिवाली के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। वहीं, बिहार के प्रमुख लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। मंदिर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन तथा पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। भक्तों को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराया गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। मंदिर परिसर में पुलिस बल के जवानों के साथ मंदिर प्रशासन के स्वयंसेवक भी तैनात रहे, ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में दीपावली के दिन स्टील फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के प्रति उनकी अटूट आस्था है। यही आस्था उन्हें हर साल मंदिर तक खींच लाती है। भक्तों का विश्वास है कि माता लक्ष्मी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से तैयार किए गए लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। यही वजह है कि मुजफ्फरपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में होने वाली विशेष पूजा-अर्चना अपने आप में अलौकिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें