फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस की गाड़ी से युवक की मौत! चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप, सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा

Sat, 18 Jul 2026 11:33 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास जिले के चेनारी में पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया और घटना के बाद हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के चेनारी-कुदरा पथ पर शुक्रवार देर रात पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना चेनारी नगर पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप हुई। मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के पलौंधा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय कृपा शंकर तिवारी के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, कृपा शंकर तिवारी शुक्रवार देर रात चेनारी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पुलिस गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस वाहन का चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन मौके से चला गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सड़क पर हंगामा, अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए लोग
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। बाद में वरीय पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: आज बिहारवासियों को खास तोहफा देंगे सीएम सम्राट चौधरी, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ
विज्ञापन


जांच जारी, पुलिस ने संयम बरतने की अपील की
चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल शराब सेवन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और लोगों से जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें