फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मोकामा में पानी और रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप: घर पर हमला, महिला की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 08:40 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा

सार

मोकामा के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाले में पानी बहाने और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने घर पर हमला कर दिया, जिसमें शांति देवी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। नाले में पानी बहाने और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने घर पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। घायलों में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दिपुल शर्मा के नाम सामने आ रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाले में पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में थाने में आवेदन भी दिया जा चुका था। शुक्रवार देर शाम विवाद बढ़ने पर मारपीट और घर पर हमले की घटना हुई। इसी दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पचमहला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान
विज्ञापन


चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि इस घटना में शांति देवी की मौत हो गई है, जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। परिजनों के बयान पर पुलिस ने तत्काल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के साथ पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार, हाथीदह थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार और सब इंस्पेक्टर नीतू कुमारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब तीन-चार घंटे से जाम NH-80 पर परिचालन दोबारा शुरू करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें