फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गोद में मासूम और आंखों में आंसू, पति से अनबन के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम; प्रताड़ना का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 10:47 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका व शोकाकुल परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले से गुरुवार को पति से विवाद के बाद विवाहिता की आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के बिक्रमगंज की बताई जाती है, जहां अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलूकपुर गांव निवासी नेहा सपना ने बिक्रमगंज स्थित एक विद्यालय परिसर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
हैरानी की बात है कि विवाहिता ने आत्महत्या से पहले रोते हुए एक वीडियो भी बनाया और अपने परिजनों को भेज दिया। वीडियो प्राप्त होते ही आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

पति-पत्नी में कई महीनों से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, नेहा सपना की वर्ष 2023 में अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के सलूकपुर गांव निवासी पवन सिंह से शादी हुई थी। दोनों की दो संतानें हैं। लेकिन बीते कई महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में पति-पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ सुलह के लिए सासाराम स्थित पायलट धाम आए थे, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पति पवन सिंह अपने ढाई वर्षीय पुत्र को लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन


पति के जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम
पति के जाने के बाद महिला अपनी छह माह की पुत्री जानवी के साथ परेशान हो गई। वह दिनारा थाना क्षेत्र के चिहरूआ गांव स्थित अपने मायके जाने के बजाय बिक्रमगंज में अपनी एक सहेली के पास चली गई। वहां उसने जहर का सेवन किया और एक विद्यालय के प्रांगण में बैठ गई। बताया जाता है कि विवाहिता पति से विवाद के बाद काफी सदमे में थी। उसने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में अपना दुख-दर्द साझा किया है।

ये भी पढ़ें-  घर में सन्नाटा, बेड पर बेजान पड़ा था शव; सॉफ्टवेयर कर्मी की मौत से गहराया रहस्य, पुलिस खंगाल रही सुराग
विज्ञापन


पति पर प्रताड़ना का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और नेहा को इलाज के लिए बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर नेहा ने जहर खा लिया। परिजनों की शिकायत पर बिक्रमगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें