फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Band: पटना में 'बिहार बंद' का कैसा असर? संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात, कई स्कूल बंद

Sat, 25 Jul 2026 11:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पटना में बिहार पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों में जवान प्रमुख जगहों पर तैनात कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में बैठे पदाधिकारी हर पल निगरानी रख रहे हैं। बंद को समर्थन देने वालों ने आज सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कराने का एलान किया है। प्रदर्शनकारी आज पर नीट पेपरलीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
पटना में तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन पहले पटना में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब बिहार पुलिस की टीम अलर्ट मोड पर है। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसए) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवाईए) ने 25 जुलाई यानी आज पूरे बिहार में बंद का एलान किया है। महागठबंधन की ओर से इस बंद को समर्थन दिया गया है। इसमें राजद, कांग्रेस और वामदल शामिल हैं। पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर-10 के पास काफी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गांधी मैदान में मोना सिनेमा के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। सभी लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप यादव भी हाथ में तिरंगा लिए दिखे। पटना पुलिस ने सभी छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की।  

विज्ञापन


पटना पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान संवेदनशील इलाकों में सुबह से ही तैनात हैं। पटना डीएम कुंदन कुमार ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचे वाले, अशांति भंग करने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें। पटना में सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, करगिल चौक, कोतवाली मोड़, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल रोड, अशोक राजपथ, राजवंशी नगर, आशियाना और लोकभवन आवास और पटना एयरपोर्ट के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहा पर वाटर कैनन के साथ करीब 500 जवानों की विशेष तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन

पटना एसएसपी ने कहा- हिंसा करने वालों पर होगी कार्रवाई
अब राजधानी पटना में सगुना मोड़, जगदेव पथ, राजा बाजार, बेली रोड, राजवंशी नगर, राजीव नगर, बोरिंग रोड और इनकम टैक्स चौराहे सहित अधिकांश इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। कई इलाकों में हालात सामान्य हैं। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कह कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवई की जाएगी। पटना पुलिस की रडार पर 118 संदिग्ध हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों को कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पटना में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात हैं। 
विज्ञापन

Bihar Band Live: आज बिहार बंद का कहां-कैसा असर, किन जिलों में इंटरनेट बंद? जानें हर अपडेट


एक दिन पहले विधायक समेत 19 गिरफ्तार
बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें