फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी के जश्न के बीच छाया मातम, तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ली महिला की जान, खुशियां मातम में बदलीं

Tue, 21 Apr 2026 08:27 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar: नालंदा में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका के शव के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबर होटल के समीप देर रात सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन

मृतका की पहचान छबीलापुर थाना क्षेत्र के गोरौर गांव निवासी धनेश प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

ई-रिक्शा ने मारी टक्कर
घटना के संबंध में मृतका के पुत्र रवि राज कुमार ने बताया कि उसकी मां सुधा देवी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ आई थीं। वह एक अन्य महिला के साथ सड़क पार कर रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसकी मदद से उन्हें आनन-फानन में दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित नोबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अफरा-तफरी के बीच फरार हुआ चालक

विज्ञापन

अस्पताल में अफरा-तफरी का लाभ उठाकर ई-रिक्शा चालक अपना वाहन परिसर में ही छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि सुधा देवी आंगनवाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत थीं और उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

ये भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ₹21 लाख की ठगी, प्रमाण पत्र भी हड़पे, विरोध पर जान से मारने की धमकी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त होते ही मामले में विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें