नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबर होटल के समीप देर रात सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
शादी की खुशियां मातम में बदली
ई-रिक्शा ने मारी टक्कर
घटना के संबंध में मृतका के पुत्र रवि राज कुमार ने बताया कि उसकी मां सुधा देवी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बिहारशरीफ आई थीं। वह एक अन्य महिला के साथ सड़क पार कर रही थीं, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसकी मदद से उन्हें आनन-फानन में दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित नोबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अफरा-तफरी के बीच फरार हुआ चालक
मामले की जांच में जुटी पुलिस