फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: थाने में ही चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई गिरफ्तार

Mon, 07 Jun 2021 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय के विशेष दिशा-निर्देश पर सदर एएसपी संदीप सिंह ने आरोपी और थाने के एएसआई दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
बिहार के थाने में शराब पार्टी पर बयान देते एएसपी संदीप सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में लोगों को नशा मुक्त करने के लिए शराबबंदी कानून लागू किया गया है। इसके लिए पुलिस को सख्त निगरानी भी रखने को कहा गया है। लेकिन पटना के गौरीचक थाना से जो मामला सामने आया है वह आपको हैरान कर देगा। दरअसल गौरीचक थाने में शराब पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में  एएसआई दिनेश यादव जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय के विशेष दिशा-निर्देश पर सदर एएसपी संदीप सिंह ने आरोपी और थाने के एएसआई दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एएसपी संदीप सिंह ने इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एएसआई का ब्रीद एनालाइजर टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हर स्तर पर जांच की जा रही है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें