Patna News : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है, लेकिन अब तक न तो महागठबंधन और न ही एनडीए में सीटों का बंटवारा तय हो सका है। दोनों ही गठबंधनों के दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है, लेकिन अब तक न तो महागठबंधन और न ही एनडीए में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो पाया है। दोनों ही गठबंधनों में शामिल पार्टियों के बीच सीटों को लेकर रस्सा-कशी देखी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, शेखपुरा में वीआईपी पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू चौहान ने प्रेस वार्ता कर कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में बनानी है, तो राजद के शेखपुरा सहित छह सीटिंग सीटों को उन्हें कुर्बानी देनी पड़ेगी।
'हम मजबूती से इस सीट पर दावा कर रहें'
इसके साथ ही पप्पू चौहान ने वीआईपी की ओर से शेखपुरा विधानसभा सीट पर अपना दावा करते हुए बताया है कि शेखपुरा विधानसभा में अतिपिछड़ा आबादी अधिक होने के कारण हम मजबूती से इस सीट पर दावा कर रहें हैं , और हमने नामांकन के लिए एनआर रसीद भी कटवा लिया है।
वहीं, जब पत्रकारों ने पूर्व में राजद की सीट होने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि महागठबंधन अगर बिहार मे सरकार बनाना है तो अतिपिछड़ों के सीटों पर अतिपिछड़ों को चुनाव लड़बाना होगा ।