फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Plaza: बीमा-फिटनेस या PUC नहीं तो हाइवे पर अपने आप चालान; जुर्माना वाले 41 टोल की सूची देखें

Sun, 15 Feb 2026 05:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : बिहार में किसी हाइवे पर बगैर बीमा, फिटनेस या नियंत्रित प्रदूषण प्रमाणपत्र के निकली गाड़ी तो जुर्माना अपने आप कट जाएगा। बगैर रोके भी जुर्माना लगेगा, क्योंकि 41 टोल टैक्स प्लाजा पर ई-डिटेशन सिस्टम लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा की सूची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बिहार के टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो यह खबर आपके काम की है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बिहार में परिवहन विभाग ने बड़ा की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब राज्य के कुल 41 टोल प्लाजों पर अत्याधुनिक ई-डिटेक्शन सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। इन टोल प्लाजों से गुजरने वाले ऐसे वाहन जिनके पास वैध इंश्योरेंस, फिटनेस प्रमाण-पत्र अथवा प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होगा, उनका चालान स्वतः ऑनलाइन कट जाएगा।

 

परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि पूर्व में राज्य के विभिन्न टोल प्लाजों पर ई-डिटेक्शन सिस्टम के माध्यम से ई-चालान की व्यवस्था लागू की गई थी। उक्त व्यवस्था के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब इसका विस्तार करते हुए अतिरिक्त टोल प्लाजों को इस प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे पूरे राज्य में प्रवर्तन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

विज्ञापन

परिवहन सचिव ने वाहन मालिकों से क्या अपील की?

परिवहन सचिव ने बताया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रवर्तन तंत्र को सशक्त किया जा रहा है, ताकि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज इंश्योरेंस, फिटनेस एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्र समय पर नवीनीकृत कराएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।


जानिए क्या फायदा होगा और कैसे काम करेगा?

ई-डिटेक्शन सिस्टम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी। बिना फिटनेस और प्रदूषण जांच के वाहन सड़क पर गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं। इस प्रणाली के माध्यम से ऐसे वाहनों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह प्रणाली राष्ट्रीय स्तर पर संचालित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के तकनीकी सहयोग से वाहन पंजीकरण एवं संबंधित दस्तावेजों के केंद्रीय डाटाबेस से एकीकृत है। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है, कैमरों द्वारा उसका नंबर प्लेट/फास्टैग स्कैन किया जाता है और संबंधित डाटाबेस से मिलान कर यह सत्यापित किया जाता है कि वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हैं या नहीं। यदि दस्तावेज अद्यतन नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रावधानों के तहत स्वचालित रूप से ई-चालान निर्गत कर दिया जाता है।

विज्ञापन

Bihar News: नीतीश सरकार में 20 साल में कितने लोगों को सरकारी नौकरी दी, राजद ने क्या तर्क देकर झूठा कह दिया?
विज्ञापन

जानिए प्रमुख टोल प्लाजा के नाम
डाफी टोल प्लाजा, मोहनिया टोल प्लाजा, सासाराम टोल प्लाजा, सौकला टोल प्लाजा, असनपुर टोल प्लाजा, मरंगा टोल प्लाजा, बरसोनी टोल प्लाजा, राजे टोल प्लाजा (टी-2), रुन्नी सैदपुर टोल प्लाजा, सैदपुर पटेधा टोल प्लाजा, सोनहो शुल्क प्लाजा, पोखरैरा शुल्क प्लाजा, छपरैथा शुल्क प्लाजा, बलगुदर टोल प्लाजा, बृंदावन शुल्क प्लाजा, भागलपुर टोल प्लाजा, तोड़ा टोल प्लाजा, बभनियावां टोल प्लाजा, शाहपुर टोल प्लाजा, कुल्हड़िया शुल्क प्लाजा, दलसागर टोल प्लाजा, भदेसर टोल प्लाजा, जीरंगाछ टोल प्लाजा, रौतारा टोल प्लाजा, ममरैपुर शुल्क प्लाजा, फुलवरिया टोल प्लाजा, काकन टोल प्लाजा, बरहिमा टोल प्लाजा, देवकुली टोल प्लाजा और जिन्दापुर टोल प्लाजा। (नोट: कुछ टोल प्लाजा के नाम स्थानीय बोली के अनुसार अलग हो सकते हैं।)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें