फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा; जुगाड़ गाड़ी से टकराई एंबुलेंस जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Tue, 21 Apr 2026 03:19 PM IST
पटना ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

Bihar News: मोकामा के न्यू सिक्स लेन पुल पर जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर के बाद एंबुलेंस में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और दूसरे चालक को भी बाहर निकाला। दमकल देर से पहुंचने के कारण वाहन पूरी तरह जल गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सिक्सलेन पर धू-धूकर जला एंबुलेंस - फोटो : bihar news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा स्थित न्यू सिक्स लेन पुल पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुल के पिलर नंबर 6 के पास जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में एंबुलेंस में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन


एंबुलेंस चालक ने कूदकर बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन बेगूसराय की ओर से पटना की दिशा में जा रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ। आग लगते ही एंबुलेंस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं, उसने जुगाड़ गाड़ी के नीचे फंसे चालक को भी बाहर निकालने में मदद की।

कर्मचारियों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया
घटना की सूचना मिलते ही पुल का निर्माण करने वाली कंपनी वेलस्पन द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए हादसे का पता चला। कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि हाथीदह थाने में दमकल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। इसी वजह से आग बुझाने में कुछ देरी हुई और तब तक एंबुलेंस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गया के शुभम ने रचा इतिहास, JEE Main सेशन-2 में फिर लाया 100 परसेंटाइल, बिहार में पहला देश में छठा स्थान
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें