फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar:वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए 38.64 करोड़ का टेंडर जारी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

Tue, 10 Mar 2026 05:37 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन के लिए 38.64 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना के तहत टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर और फायर स्टेशन सहित कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन के लिए ₹38.64 करोड़ की लागत से टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना के तहत एयरपोर्ट पर कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हवाई संपर्क को नई गति मिलेगी।

एयरपोर्ट पर बनेंगी आधुनिक सुविधाएं

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर और फायर स्टेशन सहित कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इन सुविधाओं के विकसित होने से वाल्मीकिनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर हवाई सेवाएं मिल सकेंगी।

विकास, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार के संकल्प के साथ राज्य में उड्डयन क्षेत्र का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे न केवल हवाई संपर्क मजबूत होगा, बल्कि विकास, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद वाल्मीकिनगर क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी और राज्य में हवाई सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें