फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की देता था धमकी, पैसे नहीं देने पर की हत्या

Thu, 14 Mar 2024 02:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News: नालंदा के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत दोसुत गांव में कब्रिस्तान के समीप गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के बारे में मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उसकी मां का गांव के ही एक युवक से पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने बुधवार की रात फोन करके घर से बाहर बुलाया और लूटपाट के उपरांत उनकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया।

विज्ञापन


घर में चल रही थी बर्थडे पार्टी
दरअसल, मृतका के घर में बुधवार की शाम बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। पोते की बर्थडे में घर का पूरा परिवार लगा हुआ था। खाने पीने के उपरांत सभी लोग सो गए। इसी बीच मृतका के प्रेमी का फोन आया और वह घर से बाहर चली गई। सुबह शव पेड़ के फंदे से गांव वालों को लटका हुआ मिला। 

सफाई कर्मी का करती थी काम
बता दें कि मृतका डेंटल कॉलेज में सफाई कर्मी का काम करती थी। मृतका के 4 पुत्र एवं 1 पुत्री है। घर वाले कई बार उसे युवक से रिश्ते तोड़ने को कह चुके थे। बावजूद महिला का युवक से छुप-छुपकर प्रेम प्रसंग चल रह था। 
विज्ञापन


क्या बोलें थानाध्यक्ष
इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुट गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें