फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दीवार तोड़ी, गहने लूटे और उखाड़ ले गए कैमरा रिकॉर्डर..., बिहार में ज्वेलरी दुकान पर बड़ी चोरी

Sat, 14 Feb 2026 11:27 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना जिले के बिक्रम इलाके में शुक्रवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर चांदी और सोने के कई गहने चुरा लिए।
विज्ञापन
ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बिक्रम स्थित रानीतालाब थाना क्षेत्र के पतुत चौक के पास शुक्रवार देर रात एक गहनों की दुकान में बड़ी चोरी हो गई। चोरों ने रजनीश ज्वेलर्स की पीछे की दीवार तोड़कर दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। जाते-जाते वे दुकान में लगे निगरानी कैमरों का रिकॉर्डर भी उखाड़कर साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना के बाद पूरे बाजार में सनसनी फैल गई है और दुकानदारों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


दीवार तोड़कर घुसे चोर, आराम से समेट ले गए गहने

बताया जा रहा है कि रात के समय बाजार सुनसान और अंधेरा था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। चोरों ने बिना किसी हड़बड़ी के दुकान को खंगाला और कीमती सामान समेट लिया। दुकान के अंदर और बाहर लगे निगरानी कैमरों का रिकॉर्डर भी वे अपने साथ ले गए। पीड़ित दुकानदार रजनीश कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने बताया कि दुकान की पीछे की दीवार टूटी हुई है। जब दुकान खोलकर देखा गया तो चांदी के गहने जैसे पायल, बिछिया, सिकड़ी, अंगूठी और सोने के गहने जैसे अंगूठी, चेन, कान की बाली और नथिया समेत कई सामान गायब थे।

पढे़ं; मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर भीषण डकैती, 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट; नेपाल भागे अपराधी
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच से छह लाख के गहने चोरी

दुकानदार के मुताबिक करीब पांच से छह लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। लगन का मौसम होने की वजह से दुकान में ग्राहकों की मांग के हिसाब से काफी सामान रखा हुआ था। चोरों ने अलमारी और ताले तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया और निगरानी कैमरों का रिकॉर्डर भी ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इलाके के व्यापारी भी डरे हुए हैं और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें