फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर से बाइक लेकर निकला युवक नहीं लौटा, अगली सुबह नहर में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 30 Jan 2026 04:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: भोजपुर के चरपोखरी क्षेत्र में लापता युवक अजय सिंह का शव नहर से बरामद हुआ। बाइक भी मिली। शरीर पर जख्म के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
घर से निकले युवक का दूसरे दिन नहर से मिला शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरांव-पलिया नहर इलाके में एक युवक की हत्या किए जाने की आशंका से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह नहर से युवक का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक 40 वर्षीय अजय सिंह है, जो किनोडीहरी गांव निवासी बिंदेश्वरी सिंह के पुत्र थे। अजय सिंह एक निजी संस्था में सिक्योरिटी गार्ड थे।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अजय सिंह गुरुवार की शाम बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद स्वजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नगरांव-पलिया नहर में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तुरंत चरपोखरी थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: देर रात रेलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत; जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है, जिससे मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, अजय सिंह के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से किए गए हमले जैसे लगते हैं।

हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मौके पर पीरों एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें