फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल हादसे से बाल-बाल बची

Sat, 29 Nov 2025 07:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से इंजन के साथ आगे का हिस्सा काफी दूर तक निकल गया था, जबकि पीछे का हिस्सा वहीं रुक गया।
 
विज्ञापन
रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन दो हिस्सों में बंटी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब भोजपुर जिले के कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। दानापुर से बेंगलुरु सिटी जाने वाली 03241 स्पेशल ट्रेन आरा स्टेशन से अपने निर्धारित समय पर खुलकर तेज रफ्तार से बक्सर की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कारीसाथ स्टेशन के पास अचानक ट्रेन का कपलिंग टूट गया और पूरी रेक दो हिस्सों में बंट गई। घटना होते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और अप लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया। कई यात्री घबराहट में ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पढे़ं: स्टेज पर पिस्टल संग लहराते ठुमके, नर्तकियों संग झूमे दो सिपाही; वीडियो वायरल होने के बाद एक हुआ सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने की वजह से इंजन के साथ आगे का हिस्सा काफी दूर तक निकल गया था, जबकि पीछे का हिस्सा वहीं रुक गया। काफी मशक्कत के बाद इंजन को वापस पीछे लाया गया और रेक को फिर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि, घटना के कई घंटे बाद तक अप लाइन पर परिचालन बाधित रहा, जिससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। गनीमत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें