फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी

Fri, 09 Jan 2026 08:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Ara Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान गवाही को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा सिविल कोर्ट परिसर में दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले की सुनवाई उस समय हिंसक हो गई, जब गवाही के दौरान हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मारपीट में घायल महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मझौआ गांव निवासी इंदु देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इंदु देवी अपनी पुत्री से जुड़े मामले में गवाही के लिए कोर्ट पहुंची थीं।

विज्ञापन

 
शादी के बाद दहेज को लेकर विवाद
परिजनों ने बताया कि इंदु देवी की पुत्री ममता देवी की शादी 10 फरवरी 2018 को बिहिया थाना क्षेत्र के समरदह गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो लगातार उत्पीड़न का कारण बना और अंततः मामला न्यायालय तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोर्ट परिसर में मारपीट की घटना
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे आरा सिविल कोर्ट में इसी दहेज मामले की गवाही चल रही थी। इसी दौरान गवाही को लेकर हुए विवाद में लड़के पक्ष के लोगों ने कोर्ट परिसर में ही ममता देवी की मां इंदु देवी के साथ मारपीट कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें