फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांकीपुर में नामांकन के बाद गिरफ्तार वीणा मानवी को जमानत; तेज प्रताप ने कहा था- चक्र चलेगा

Mon, 13 Jul 2026 02:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बांकीपुर उप चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बड़ा घटनाक्रम सामने आया। तेज प्रताप यादव की पार्टी से बांकीपुर उप चुनाव में उतरी वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब वीणा मानवी को कोर्ट से राहत मिल गई है। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव के साथ वीणा मानवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन दाखिल करने के बाद गिरफ्तार की गईं जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से राहत मिल गई है। वर्ष 837/2009 के मामले में न्यायालय ने उनकी जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें बेल दे दी।
विज्ञापन


नामांकन के बाद हुई थी गिरफ्तारी
वीणा मानवी ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ लंबित वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 से जुड़े मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी।

तेज प्रताप की पार्टी की उम्मीदवार हैं वीणा मानवी
वीणा मानवी तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार हैं। उनकी गिरफ्तारी और फिर कोर्ट से जमानत मिलने की घटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


नामांकन रद्द होने का खतरा बरकरार
जमानत मिलने के बावजूद वीणा मानवी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनका नामांकन भी रद्द हो सकता है। क्योंकि आज जिस केस में वह गिरफ्तार हुई थीं, उसकी जानकारी उन्होंने अपने हलफनामे में नहीं दी है। इसलिए उनका नामांकन रद्द हो सकता है।

आज सुबह हुई थी गिरफ्तारी
जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंची थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद जैसे ही बाहर निकलीं, उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद समाहरणालय परिसर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सरकार ने साजिश के तहत वीणा मानवी को गिरफ्तार कराया। उनका कहना है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से वीणा मानवी की जीत तय थी, इसलिए राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया।


गिरफ्तारी के बाद क्या बोलीं वीणा?
गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि आखिर किस मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई। उनका कहना था कि पटना पुलिस ने पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिसकर्मियों ने केवल इतना कहा कि वे अदालत से वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शिक्षक फैजल खान को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, तीन सहयोगियों और दो अंगरक्षकों को भी मिली राहत

पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी के खिलाफ जारी वारंट और गिरफ्तारी को सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वीणा मानवी को जानबूझकर फंसाया गया, जबकि उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि वीणा मानवी जनता के बीच लोकप्रिय और सरल स्वभाव की उम्मीदवार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह लंबे समय से सार्वजनिक रूप से सक्रिय थीं, तब कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन नामांकन के दिन ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। इसे उन्होंने एक महिला के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि वह जल्द बिहार लौटेंगे और सरकार का घेराव करेंगे। साथ ही उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि जब किसी महिला के साथ अन्याय होता है, तब भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है और बिहार पहुंचते-पहुंचते पूरा प्रदेश यह देखेगा। अब कोर्ट से राहत मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें