फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एटीएम से छह हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था किशोर, दूसरे दिन मिला शव

Thu, 29 Oct 2026 12:36 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र में एटीएम से छह हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे 14 वर्षीय मोहित राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने रुपये छीनने का आरोप लगाया है।

 

विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में घर से निकले 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव बुधवार दोपहर करथ गांव स्थित बिरहर करहा के पास बरामद किया गया। मृतक के बाएं ललाट और भौंह के ऊपर जख्म के निशान मिले हैं। साथ ही उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। परिजनों ने रुपये छीनने की नीयत से किशोर की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतक की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू के 14 वर्षीय पुत्र मोहित राज के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार, मोहित मंगलवार की शाम करीब सात बजे करथ गांव स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां से उसने छह हजार रुपये निकाले और घर लौट रहा था।

इसी दौरान गांव के दो युवकों द्वारा उसे एटीएम से रुपये निकालते हुए देखे जाने और उसका पीछा किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के पिता सत्येंद्र सिंह उर्फ अलगू का आरोप है कि घर लौटने के दौरान कुछ युवकों ने रुपये छीनने की नीयत से उनके बेटे को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंक दिया गया। बुधवार दोपहर शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

इस संबंध में पीरो एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं और एफएसएल टीम की मदद भी ली गई है। पुलिस अन्य तकनीकी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें