मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65 वर्ष) का आज पटना में दोपहर 2:45 बजे कोरोना से निधन हो गया है। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए लेकिन उसे बचा नहीं सके। - सुशील मोदी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का 65 की उम्र में कोरोना से निधन हो गया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, ‘मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65 वर्ष) का आज पटना में दोपहर 2:45 बजे कोरोना से निधन हो गया है। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए लेकिन उसे बचा नहीं सके।’
My younger brother Ashok Kumar Modi (65) died of CORONA at 2.45 PM in Patna Doctors made all effort but we could not save him.
सुशील मोदी भी हो चुके हैं संक्रमित
बता दें, गत वर्ष बिहार चुनाव के वक्त प्रचार के दौरान सुशील मोदी भी संक्रमित हो गए थे। 22 अक्टूबर 2020 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से उन्हें पटना के ही एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। किंतु उनका स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो गया था और संक्रमण के पांच दिन बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन
बिहार में बेकाबू हो रहा है कोरोना
शनिवार को बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,789 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 82 लोगों की मौत हुई है। बिहार सरकार में मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की भी दो दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।