फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोजगार शिविर में 124 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, 45 उम्मीदवारों का हुआ चयन; जानें आगे अब क्या?

Sun, 07 Dec 2025 09:19 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर जिला नियोजनालय से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप में कुल 124 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से नियोक्ता संस्था द्वारा प्रथम चरण के साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
जिला नियोजनालय भोजपुर में सफल जॉब कैम्प
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले में जिला नियोजनालय के तत्वधान में शनिवार को जिला नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प एवं मार्गदर्शन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी फ्लाइवाइड एविएशन अकादमी पटना ने भाग लिया।
विज्ञापन


अकादमी पटना के कार्यालय में बुलाया जाएगा
 कैंप में कुल 124 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से नियोक्ता संस्था द्वारा प्रथम चरण के साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नियोजक संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आगे अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए फ्लाइवाइड एविएशन अकादमी पटना के कार्यालय में बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar: पटना में ‘फेक गोल्ड गैंग’ का पर्दाफाश! नकली बिस्किट दिखाकर महिलाओं को लूटने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी भूमिका रही महत्वपूर्ण 
वहां अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की जांच, विस्तृत साक्षात्कार एवं आवश्यक मौखिक मूल्यांकन के उपरांत प्रशिक्षण के लिए योगदान का निर्देश दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया संस्था के मानव संसाधन नियमों के अनुसार संपन्न होगी। वहीं, आज के कार्यक्रम में जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार और जिला नियोजनालय के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें