फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अंधेरे का फायदा उठाकर लाठी-डंडों से हमला, शादी के बीच अचानक कटी बिजली; फिर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी

Mon, 22 Jun 2026 09:29 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाढ़ में राम जानकी मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान उपद्रवियों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटना के समय दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान बरसाए पत्थर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने धर्मशाला में ठहरे लोगों पर अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना उमानाथ मंदिर के समीप स्थित राम जानकी मंदिर परिसर की है, जहां विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


शादी के बीच अचानक चली गई बिजली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समारोह के बीच अचानक बिजली चली गई। अंधेरे का फायदा उठाकर लाठी-डंडों से लैस कुछ लोग मौके पर पहुंचे और धर्मशाला की ओर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अचानक हुए हमले से शादी में शामिल मेहमानों और परिजनों के बीच भगदड़ मच गई।

महिला गंभीर रूप से घायल हो गई
पत्थरबाजी और हंगामे में बारात में शामिल पंडारक थाना क्षेत्र की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके चेहरे पर पत्थर लगने से चोट आई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि शादी समारोह शांतिपूर्वक चल रहा था और दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। वधू पक्ष पंडारक क्षेत्र से आया था, जबकि बाराती शहरी गांव से पहुंचे थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उपद्रवियों ने हमला क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी। परिजनों को आशंका है कि स्थानीय असामाजिक तत्वों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें