फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तबादलों के बाद रविवार की रात फिर ट्रांसफर आदेश; बिहार में किन IAS को अब कहां मिली पोस्टिंग?

Mon, 22 Jun 2026 08:49 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: पिछले तीन दिन में दूसरी बार बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है इस बार लिस्ट में 15 अधिकारी शामिल है। लिस्ट में डीडीसी, नगर आयुक्त, डीएम, डायरेक्टर रह चुके अधिकारियों का नाम है आईए जानते हैं किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली? 
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने पिछले तीन दिनों में दूसरी बार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस बार 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर रात इसकी अधिसूचना जारी की। इस फेरबदल में हाल ही में अपने जिलों से हटाए गए पांच पूर्व जिलाधिकारियों (डीएम) को सचिवालय और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कई नगर आयुक्तों और डीडीसी स्तर के अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है।

 

किन-किन पूर्व डीएम को अब कहां की जिम्मेदारी?

तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा उन अधिकारियों की है, जिन्हें कुछ दिन पहले ही जिलों से हटाया गया था। भागलपुर के पूर्व डीएम नवल किशोर चौधरी को बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) बनाया गया है। बांका के पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोपालगंज के पूर्व डीएम पवन कुमार सिन्हा को उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इसके अलावा किशनगंज के पूर्व डीएम विशाल राज को बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड का एमडी और नालंदा के पूर्व डीएम प्रमोद कुमार को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है।

 

नगर आयुक्त और डीडीसी भी बदले गए

सरकार ने पूर्णिया नगर निगम के आयुक्त कुमार मंगलम को सचिव, राजस्व परिषद बनाया है। गया नगर निगम के आयुक्त अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। बिहारशरीफ नगर निगम के आयुक्त कुमार निशांत विवेक को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव, भागलपुर के डीडीसी प्रदीप सिंह को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव और औरंगाबाद की डीडीसी अनन्या सिंह को जीविका में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

मुकेश और शीर्षत को अब नई जिम्मेदारी 

वित्त विभाग के विशेष सचिव मुकेश कुमार लाल को कृषि विभाग का निदेशक बनाया गया है। बिहार राज्य बीज निगम के एमडी स्पर्श गुप्ता को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक को कम्फेड का एमडी बनाया गया है।

 

अतिरिक्त प्रभार से किन अधिकारियों को मुक्त किया गया

सरकार ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वहीं विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूसरी ओर बिहार राज्य संचारण कंपनी लिमिटेड के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राहुल कुमार को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें