फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: देख लीजिए सरकार...! चलती पैसेंजर ट्रेन से उतारी गई शराब की खेप, वायरल वीडियो से हड़कंप

Tue, 14 Jul 2026 08:25 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के फतुहा-बंकाघाट रेलखंड पर पुनपुन रेलवे पुल के पास पैसेंजर ट्रेन से कथित तौर पर शराब की खेप उतारने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग बोगी और अंडरकैरेज से बोरियां निकालते दिख रहे हैं। रेल पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
शराबबंदी की पोल खुली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी कानून के बीच पटना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतुहा-बंकाघाट रेलखंड पर पुनपुन रेलवे पुल के पास कथित तौर पर एक पैसेंजर ट्रेन से शराब की बड़ी खेप उतारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मामले ने रेल पुलिस को सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन


पुल पर पहले से मौजूद थे तस्कर
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम पुनपुन रेलवे पुल के पास कुछ लोग पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही पैसेंजर ट्रेन वहां धीमी हुई या रुकी, करीब आधा दर्जन संदिग्ध बोगियों के पास पहुंच गए और कथित तौर पर शराब से भरी बोरियां उतारने लगे।

बोगी और अंडरकैरेज से निकाली गईं बोरियां
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी के अंदर और नीचे बने हिस्से (अंडरकैरेज) से बोरियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन बोरियों में शराब रखी गई थी। वीडियो में यह भी नजर आता है कि पूरी कार्रवाई के दौरान वहां किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। सामान उतारने के बाद सभी लोग मौके से निकल गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है?

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बताया जा रहा है कि ट्रेन में मौजूद किसी यात्री या प्रत्यक्षदर्शी ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन


रेल पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो सामने आने के बाद रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फतुहा रेल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों के चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए वीडियो को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें