बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए विभिन्न विधानसभा समितियों का गठन कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 20 समितियों का गठन किया गया है, जिनके सभापतियों की भी घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार, नियम समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति की कमान स्वयं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार संभालेंगे। वहीं अन्य समितियों के लिए अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब इन विधायकों को विधायकों का दर्जा मिल गया है। पुस्तकालय समिति की सभापति ज्योति देवी (बाराचट्टी) बनाई गई हैं। याचिका समिति की जिम्मेदारी जनक सिंह (तरैया) को दी गई है। प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) होंगे, जबकि राजकीय आश्वासन समिति की कमान दामोदर रावत (झाझा) को सौंपी गई है।
अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति अख्तरुल ईमान (अमौर) होंगे, जबकि पर्यटन उद्योग संबंधी समिति की कमान मनोरंजन सिंह (एकमा) को सौंपी गई है। शून्यकाल समिति के सभापति माधव आनंद (मधुबनी) बनाए गए हैं। इसके अलावा बिहार विरासत विकास समिति की सभापति रेणु देवी (बेतिया) होंगी, जबकि कारा सुधार समिति की जिम्मेदारी निशा सिंह (प्राणपुर) को दी गई है। विधान सभा की इन समितियों के गठन के बाद अब विभिन्न विषयों पर निगरानी और समीक्षा का कार्य और अधिक प्रभावी तरीके से किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
दोनों डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष किस समिति के सदस्य बने?
इनके अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, राणा रणधीर, संजीव चौरसिया, मिथिलेश तिवारी, राजू तिवारी, को विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है।