पूर्व मध्य रेलवे ने श्रमजीवी एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस अब 13291 और 13292 नंबर से चलेगी। वहीं, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस के नए नंबर 18633 और 18634 होंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार के नालंदा और पटना से होकर दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अहम अपडेट है। पूर्व मध्य रेलवे ने क्षेत्र की दो प्रमुख ट्रेनों श्रमजीवी एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस के नंबर बदलने का फैसला किया है। यह बदलाव आगामी 1 जनवरी से लागू होगा। ऐसे में नए साल में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग और ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेते समय नए नंबरों का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस के नए नंबर क्या होंगे?
रेलवे के अनुसार, राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर 12391 से बदलकर 13291 कर दिया गया है। वहीं, नई दिल्ली से राजगीर आने वाली डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस अब 12392 की जगह 13292 नंबर से संचालित होगी।
मगध एक्सप्रेस के नंबरों में भी बदलाव
इस्लामपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली मगध एक्सप्रेस के नंबर भी बदले गए हैं। इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली अप मगध एक्सप्रेस अब 20801 के स्थान पर 18633 नंबर से चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली से इस्लामपुर आने वाली डाउन मगध एक्सप्रेस का नंबर 20802 से बदलकर 18634 कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक नजर में पुराने और नए ट्रेन नंबर
ट्रेन और रूट
पुराना नंबर
नया नंबर
श्रमजीवी एक्सप्रेस (राजगीर से नई दिल्ली)
12391
13291
श्रमजीवी एक्सप्रेस (नई दिल्ली से राजगीर)
12392
13292
मगध एक्सप्रेस (इस्लामपुर से नई दिल्ली)
20801
18633
मगध एक्सप्रेस (नई दिल्ली से इस्लामपुर)
20802
18634
टिकट बुकिंग और ट्रेन की स्थिति देखते समय रखें ध्यान
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने नंबरों में बदलाव की पुष्टि की है। रेलवे के अनुसार, परिचालन से जुड़े तकनीकी कारणों और प्रणालीगत सुधार के तहत यह कदम उठाया गया है। संबंधित स्टेशनों, पूछताछ केंद्रों और आरक्षण प्रणाली को नए नंबरों के अनुसार अपडेट किया जा रहा है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी और उसके बाद की यात्रा के लिए टिकट बुक करते समय नए ट्रेन नंबरों का इस्तेमाल करें। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर ट्रेन की वर्तमान स्थिति और अन्य जानकारी लेते समय भी नए नंबर ही दर्ज करें। इससे स्टेशन और ऑनलाइन पूछताछ के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।