फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तिलक समारोह के दौरान चली गोली, नाच देखने आए 11 वर्षीय अंश के पैर में लगी चोट; लोगों में गुस्सा

Mon, 01 Dec 2025 04:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bhojpur News: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जलपा गांव में रविवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान अचानक चली गोली से एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल बच्चा पिपरा जलपा गांव के निवासी धर्मेंद्र राम का 11 वर्षीय पुत्र अंश राज है। 
 
विज्ञापन
नाच देखने गए 11 वर्षीय बच्चे के पैर में लगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा जलपा गांव में रविवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान अचानक चली गोली से एक 11 वर्षीय अंश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर जख्मी अंश राज ने बताया कि गांव में तिलक समारोह आयोजित था, जिसमें नाच-गाना भी रखा गया था। खाना खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ नाच देखने गया था। इसी दौरान वह शौच के लिए पास ही गया, तभी अचानक उसके पैर में गोली लग गई। गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकी है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायकों ने ली शपथ; सदन स्थगित, जानें क्या-क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से लोगों में भारी आक्रोश
दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस घटनास्थल और आसपास मौजूद लोगों से भुगतना की जानकारी ली और यह पता लगाने की कोशिश में है कि गोली किसने और क्यों चलाई। गांव में तिलक समारोह में गोलीबारी की इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल अंश राज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें