फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nalanda: जेनरेटर नहीं देने पर मारी गोली, घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को दिया अंजाम, जख्मी हायर सेंटर रेफर

Wed, 27 Mar 2024 10:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda: नालंदा में जनरेटर को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार जख्मी कर दिया गया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलविगहा गांव का है। जख्मी मालविगहा निवासी विनोद बिन्द हैं, जिन्हें बाएं पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
जेनरेटर नहीं देने पर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के संबंध में जख्मी के परिजन ने बताया की विनोद बिन्द डेकोरेशन की दुकान खोले हुए हैं। मंगलवार की रात गांव का ही टूल्ली यादव जनरेटर मांगने के लिए पहुंचा। उन लोगों ने जनरेटर देने से मना कर दिया। इसके बाद टूल्ली यादव तब घर गया और बंदूक लाकर घर पर चढ़ अपने सहयोगियों के साथ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


फायरिंग की घटना में विनोद बिन्द के पैर में आकर एक गोली लग गई। आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं इस घटना के बाद विनोद बिन्द का परिजन डरा सहमा हुआ हैं।


पुलिस ने जांच की शुरू
हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस जख्मी के फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुट गई है। बदमाशों के द्वारा मामूली बात को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाश घर छोड़कर फरार है, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें